Trending

राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में खेलेंगी 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 73 टीम

बुधवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय खो-खो महासंघ की यहां जा रही है विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है जिसमें 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 73 टीमों के 1332 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट का आयोजन करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी खेल परिसर के केडी सिंह जाधव इंडोर स्टेडियम में होगा। विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगी। टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के मैचों का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।