Trending
आईपीएल : लखनऊ के एसपी सिंह और विकास पांडेय को स्कोरिंग का जिम्मा
लखनऊ के एसपी सिंह व विकास पांडेय, कानपुर के एपी सिंह व रामजी तिवारी और प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी आईपीएल के 17वें सीजन में इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेजबानी वाले सभी सात मैचों में जिम्मेदारी निभाने वाले है।

इकाना स्टेडियम में शनिवार को पंजाब किंग्स के साथ होने वाले लखनऊ सुपर जाइंट्स की मेजबानी के पहले मैच के लिए बीसीसीआई पैनल के इन पांचों अंतरराष्ट्रीय स्कोररों की शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में मैच रेफरी के साथ औपचारिक बैठक हुई।
इकाना में खेले जाने वाले आईपीएल के सभी सात मैचों में पांच स्कोररों में दो ऑफिसियल स्कोरर, एक डीएल मैनेजर और शेष दो मीडिया स्कोरर की भूमिका निभाएंगे।