Trending

कोहली के आलोचकों को सुनील गावस्कर ने लताड़ा

दिग्गज भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर ने आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद विराट के आलोचकों को जमकर सुनाया है। कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में 59 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों से 83 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट 20वें ओवर तक क्रीज पर बने रहे, वह शतक नहीं जड़ पाए। 15वें ओवर तक कोहली 43 गेंदों पर 62 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उम्मीद की जा रही थी कि फैंस को इस महान खिलाड़ी के बल्ले से एक और शतक देखने को मिलेगा, मगर आखिरी 5 ओवर में कोहली जूझते दिखे। उन्होंने इस दौरान 16 गेंदों पर मात्र 21 रन ही जोड़े।

साभार : गूगल

विराट की इस धीमी पारी की आलोचना कई क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं और उन्हें ही आरसीबी की इस हार का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मगर सुनील गावस्कर ने मैच के बाद इन आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

गावस्कर का कहना है कि अगर विराट को किसी खिलाड़ी का साथ मिला होता तो वह 83 की जगह 120 रन बनाते। बता दें, विराट के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहा। उनके बाद आरसीबी का सर्वाधिक स्कोर कैमरून ग्रीन (33) ने बनाया।

इस मैच के बाद सुनील गावस्कर ने एक चैनल से बोला, “आप ही बताइए कि कोहली अकेले कितना कुछ कर लेंगे – किसी को उनका साथ देना चाहिए, अगर आज किसी ने उनका साथ दिया होता तो वो 83 की जगह 120 रन जरूर बनाते, तो ये टीम स्पोर्ट है, एक आदमी का गेम नहीं, उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला आज।

विराट के नाम आईपीएल के इतिहास में टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इन 83 रनों के साथ उनके नाम अब टीम की हार में 3344 रन हो गए हैं।

इतने रन तो कई खिलाड़ी अपने पूरे करियर में नहीं बना पाते जितने विराट ने टीम की हार में बना दिए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर (2738), पंजाब किंग्स के शिखर धवन (2696) और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा (2439) का नाम है।