Trending
JSW Steel ने कर्नाटक के विजयनगर स्थित संयंत्र में हॉट स्ट्रिप मिल चालू की

नयी दिल्ली। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शनिवार को कर्नाटक के विजयनगर स्थित अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र में हॉट स्ट्रिप मिल शुरू करने की घोषणा की। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 50 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाली मिल से स्टील उत्पादों की पहली खेप भेजी है।
कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड (जेवीएमएल) ने आज विजयनगर संयंत्र में 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता के साथ अपनी हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) को चालू किया और पहली खेप भेजी। जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि यह संयंत्र 17 मार्च, 2024 को तैयार हुआ था और शुरुआती परीक्षण के बाद वाणिज्यिक विनिर्माण और बिक्री शुरू हो गई है।