Trending

हैदराबाद का शुरुआती दोनों मैच में 200+ स्कोर, गुजरात से टक्कर आज

आईपीएल के 17वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) होगा। दिन के पहले मैच में दोपहर 3:30 बजे से गुजरात टाइटंस का सामना अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।

पहले मैच में हैदराबाद कोलकाता से हारी। दूसरे मैच में वापसी की और मुंबई के खिलाफ 277 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम 31 रन से ही मैच जीत सकी। हैदराबाद दोनों शुरुआती मैच में 200+ स्कोर बना चुका है।

साभार : गूगल

गुजरात में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजय शंकर जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनर्स हैं, पेस अटैक का जिम्मा उमेश यादव, मोहित शर्मा, और स्पेंसर जॉनसन के पास हैं।

गिल ने अहमदाबाद में खेली 13 आईपीएल पारियों में 700 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन इस सीजन दो मैच में 82 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। टीम के टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में स्पेंसर जॉनसन का नाम सबसे आगे हैं। उन्होंने 3 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद टीम में हेनरिक क्लासन, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ऐडन मार्करम जैसे नाम हैं। गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट के हाथ में है।

क्लासन ने दोनों मैचों में शानदार पारियां खेलीं और 15 छक्के लगा दिए। वह टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। टी नटराजन एक मैच में तीन विकेट लेकर टॉप पर हैं।

गुजरात और हैदराबाद के बीच आईपीएल में 3 मैच खेले गए। 2 में गुजरात और 1 में हैदराबाद को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में एक मैच खेला गया, उसमें गुजरात को 34 रन से जीत मिली थी। होम ग्राउंड पर गुजरात ने 11 में से 7 मैच जीते हैं।

अहमदाबाद की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। स्टेडियम की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को मदद करती है। यहां आईपीएल के 28 मैच खेले। 14 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 14 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

अहमदाबाद में काफी गर्मी हो रही है। रविवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बारिश की उम्मीद नहीं है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, मोहित शर्मा और स्पेंसर जॉनसन
इम्पैक्ट प्लेयर : विजय शंकर

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर : उमरान मलिक