Trending
यह अलंकरण आडवाणी जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का सम्मान है: सीएम योगी

लखनऊ: पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर सीएम योगी ने लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज ‘भारत रत्न’ से विभूषित होने पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!
यह अलंकरण उनकी लोक-निष्ठा, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदानों का सम्मान है।