Trending

टी20 विश्व कप से बेन स्टोक्स ने नाम वापस लिया

बेन स्टोक्स टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है और इस बारे में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को यह सूचना दे दी है कि टीम के चयन के लिए उनके नाम पर विचार ना किया जाए।

पिछले टी20 विश्व कप में जब इंग्लैंड विश्व विजेता बनी थी तब विजयी रन स्टोक्स के ही बल्ले से आए थे। पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए स्टोक्स ने वनडे से अपना रिटायरमेंट वापस लिया था।

साभार : गूगल

भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज में वह कुल चार ओवर की गेंदबाज़ी ही कर पाए। स्टोक्स ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद से सिर्फ़ दो ही टी20 मैच खेले हैं और यह दोनों ही मैच उन्होंने पिछले सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

स्टोक्स ने इस साल आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था। ईसीबी ने स्टोक्स के हवाले से उनका एक बयान जारी किया है, जिसमें स्टोक्स ने कहा है, “मैं हर प्रारूप में ख़ुद को ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। आईपीएल और टी20 विश्व कप से बाहर होना इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मेरी मदद करेगा।