Trending

मुक्केबाजों के तुर्की में प्रशिक्षण को खेल मंत्रालय की मंजूरी


खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल ने पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले मुक्केबाजों के तुर्की में प्रशिक्षण को अनुमति मिल गयी है, आयोजन के आगाज में कुछ ही महीने शेष हैं.

मंत्रालय ने कहा, ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत एमवायएएस भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन, प्रीति पवार, परवीन हुडा और लवलीना बोरगोहेन के साथ-साथ दो कोचों और फिजियो को तुर्की में विदेशी प्रशिक्षण शिविर के लिए वित्तीय सहायता देगा.

साभार : गूगल

मुक्केबाजों के अलावा, एमओसी ने पांच टॉप्स पहलवानों के लिए विदेशी प्रशिक्षण शिविरों को मंजूरी दे दी, जो पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर और एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं.

पहलवान सुजीत (65 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा) और नवीन (74 किग्रा) अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट से पहले प्रशिक्षण के लिए कोच (रवि के लिए) और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ रूस जाएंगे. भारतीय निशानेबाज भवनीश मेंदीरत्ता आईएसएसएफ विश्व कप, बाकू की तैयारी के लिए डेनियल डि स्पिग्नो के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए इटली जाएंगे.

मंत्रालय उनके एयर टिकट, आवास और भोजन की लागत, वीजा लागत, कोचिंग शुल्क (भवनीश के लिए) सहित अन्य खर्चों को कवर करेगा. सुझोउ और दोहा में डायमंड लीग टूर्नामेंटों के लिए वित्तीय सहायता के लिए एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) के पदक विजेता मुरली श्रीशंकर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

टॉप्स उनके कोच और मनोवैज्ञानिक का हवाई किराया, बोर्डिंग/आवास लागत, ओपीए, वीजा शुल्क और चिकित्सा बीमा लागत समेत अन्य खर्च कवर करेगा.

भारतीय पैडलर मनिका बत्रा को क्रोएशिया में डब्ल्यूटीटी फीडर वरज़दीन में हिस्सा लेने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, उनके कोच अमन बाल्गु को चेक गणराज्य के हाविरोव में विश्व मिश्रित युगल ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी.

टॉप्स के तहत एमओसी ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट के दौरान उनके कोच के लिए आतिथ्य व्यय (आवास, भोजन, प्रवेश शुल्क, स्थानीय परिवहन) और वीज़ा शुल्क, चिकित्सा के साथ-साथ उनके हवाई किराए को कवर करेगा.

बैठक के दौरान एमओसी ने इस ओलंपिक चक्र के लिए टॉप्स कोर ग्रुप में तीन निशानेबाजों और एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी को जगह दी गयी है. टॉप्स में चार एथलीट हैं, भारत की पैरा-शटलर पलक कोहली, स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरूका और रायजा ढिल्लों और ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी.