Trending

आईपीएल : राजस्थान के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी आरसीबी

आईपीएल के 17वें सीजन का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

जयपुर में पिछले साल जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो होम टीम 59 रन पर ऑलआउट हुई थी। राजस्थान ने इस सीजन तीनों मैच जीते हैं। बेंगलुरु को 4 में से 3 मुकाबलों में हार मिली है।

साभार : गूगल

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच 30 मैच खेले गए। 12 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए, दोनों को 4-4 में जीत मिलीं।

पिछले साल दोनों के बीच जयपुर में लीग स्टेज का 59वां मैच खेला गया था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। राजस्थान 59 रन ही बनाकर ऑलआउट हुई थी। राजस्थान ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर की थी। दूसरे मुकाबले में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन और तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी।

रियान पराग दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उनसे आगे विराट कोहली (203 रन) हैं। पराग ने 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक भी हैं। दिल्ली के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं।

बेंगलुरु का इस सीजन खराब फॉर्म जारी है। टीम चार में से एक मैच ही जीत सकी है। आरसीबी को पहले मैच में चेन्नई ने हराया। दूसरे मैच में बेंगलुरु ने पंजाब को हराया। टीम को तीसरे मैच में कोलकाता और चौथे मैच में लखनऊ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

विराट इस सीजन टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 203 रन बनाए हैं। बॉलिंग में ग्लेन मैक्सवेल टॉप पर हैं। उन्होंने चार मुकाबलों में चार विकेट लिए हैं।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बैटर्स और बॉलर्स दोनों के लिए मददगार रहती है। मैच के शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस स्टेडियम में आईपीएल के 54 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 मैच जीते हैं।

जयपुर में मैच वाले दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। शनिवार को यहां का टेम्परेचर 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटा रहेगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर और आवेश खान
इम्पैक्ट प्लेयर : शुभम दुबे, संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर : महिपाल लोमरोर।