Trending

आईपीएल : मार्कस स्टोइनिस का अर्धशतक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात को दी 164 रन बनाने की चुनौती

लखनऊ। मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक (58) के साथ निकोलस पूरन (32) और केएल राहुल (33) की पारियों से लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में घरेलू मैदान पर खेले गए अपने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर बनाया।

@ AFP/Getty Images

गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश यादव व दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट साझा किए। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

@ BCCI

लखनऊ को शुरुआती तीन ओवर में ही दो झटके लग गए लेकिन मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने पारी संभाली। दोनों ने शुरुआती 6 ओवर में 47 रन बनाए। एलएसजी ने पावर प्ले में 6 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और 9वें ओवर में 50 रन के ऊपर पहुंच गए।

टीम को शुरू में ही तब झटका लगा क्विंटन डी कॉक मात्र 6 रन बनाकर पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर विकेट गंवा बैठे। उन्हें उमेश यादव की गेंद पर नूर अहमद ने कैच लपक कर वापस पवैलियन भेजा। उस समय टीम का कुल स्कोर 6 रन ही था।

डी कॉक इसी के साथ आईपीएल के 100 मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे व कुल 64वें खिलाड़ी बन गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 7 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। उस समय टीम का कुल स्कोर 18 रन था।

उमेश यादव ने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को कैच आउट कराया। हालांकि डी कॉक ने उमेश दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं चौथी गेंद पर डी कॉक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में थर्ड मैन पर नूर अहमद को कैच थमा बैठे।

उमेश ने इसके बाद अपने तीसरे ओवर में देवदत्त पडिक्कल को फर्स्ट स्लिप में विजय शंकर के हाथों कैच कराया। उमेश ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी।

इसके बाद केएल राहुल 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। उन्हें दर्शन नालकंडे ने तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। दर्शन नालकंडे ने 13वें ओवर में चौथी गेंद फुल लेंथ फेंकी जिस पर खेले गए राहुल के शॉट को लांग ऑन पर लपकने में राहुल तेवतिया ने कोई गलती नहीं की।

इसके बाद दर्शन नालकंडे ने मार्कस स्टोयनिस (58 रन, 43 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) का विकेट भी झटका। हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाए और 2 छक्के जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया।

वहीं आयुष बदोनी (20) को राशिद खान ने उमेश यादव को कैच आउट कराया। राशिद खान को 19वें ओवर में गेंद मिली और उन्होंनें अपने पहले ही स्पेल में कमाल दिखाते हुए पहली ही गेंद पर आयुष बदोनी को कैच आउट कराया। बडोनी ने 11 बॉल पर 20 रन बनाए।

निकोलस पूरन ने नाबाद 32 और क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 2 रन बनाए। गुजरात की ओर से उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने दो-दो विकेट चटकाए। राशिद खान को एक विकेट मिला।

डी कॉक ने पूरा किया आईपीएल मैचों का सैकड़ा

डी कॉक आईपीएल के 100 मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे व कुल 64वें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (184), फाफ डु प्लेसिस (135) और डेविड मिलर (124) का नाम है। डी कॉक इससे पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद से खेल चुके है।

अपने आईपीएल कॅरियर में मुंबई के लिए सर्वाधिक 1,329 बनाने वाले डी कॉक ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। वह 100 मैचों की इतनी ही पारियों में 32.47 की औसत और 134.51 की स्ट्राइक रेट से 3,552 रन बना चुके हैं। वह 301 चौके और 122 छक्के लगा चुके है। इसमें 2 शतक और 22 अर्धशतक भी रहे है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन रहा है।

इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने ऋद्धिमान साहा की जगह बीआर शरथ और अजमतुल्लाह ओमरजई की जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में जगह दी है।