Trending
आईपीएल : हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में लिजाड विलियम्स शामिल
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल लीग में हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में जगह दी। इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक अपनी दादी के निधन की वजह से हट गए थे।

2021 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से विलियम्स ने दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स से अनुबंध किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था।