Trending

इंग्लिश प्रीमियर लीग : लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाईटेड ने खेला ड्रॉ

लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर यूनाईटेड से 2-2 से ड्रॉ खेलकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया। लीवरपूल को 23वें मिनट में लुई डियाज ने बढ़त दिलाई, ब्रूनो फर्नांडिज ने 50वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

कोबी मेनू ने 67 मिनट में मैनचेस्टर यूनाईटेड को बढ़त दिलाई। मोहम्मद सालाह ने 84वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर लीवरपूल को हार से बचा लिया।

साभार : गूगल

जीत दर्ज करने में नाकाम रहने के कारण लीवरपूल ने अंक तालिका में शीर्ष पर बढ़त बनाने का मौका गंवा दिया। टीम 31 मैच में 71 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। आर्सेनल के भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक हैं, बेहतर गोल अंतर के कारण वह शीर्ष पर है।

मैनचेस्टर सिटी 31 मैच में 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिन के अन्य मुकाबलों में अंतिम स्थान पर चल रहे शेफील्ड यूनाईटेड ने चेल्सी को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि टोटेनहैम ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-1 से हराया।