Trending

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जयपुर में बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते संजू पर जुर्माना लगा। आईपीएल ने यह जानकारी दी।

इस लीग के 17वें सीजन में राजस्थान को पहली हार मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

साभार : गूगल

गुजरात को जीत के लिए 20वें ओवर जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राजस्थान तय वक्त पर ओवर करने से 5 मिनट पिछड़ गई। इसके चलते आखिरी ओवर में संजू 5 की जगह सिर्फ 4 प्लेयर बाउंड्री पर भेज पाए। गुजरात के राशिद खान ने 3 चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी।

आईपीएल ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन टीम राजस्थान की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर दो मैचों में स्लोर ओवर रेटिंग के लिए जुर्माना लग चुका है। लीग के 16वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पंत पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया था।

पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्सु के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेाइंग-11 का हिस्सा4 रहे प्लेयर्स पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे। सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था।