पंड्या ब्रदर्स के साथ उसके भाई ने की ठगी, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने किया गिरफ़्तार
मुंबई इंडिंयस के कप्तान हार्दिक पंड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल दोनों को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भाई है।

तो हम आपको बताना चाहेंगे कि उनके ही सौतेले भाई वैभव पंड्या ने दोनों भाई के साथ ठगी करते हुए करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है। दोनों के साथ ठगी करने वाले आरोपी सौतेले भाई वैभव पंड्या को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दबोचते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही भाई इस समय आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने सोचा ही नहीं उनके साथ ही ऐसी ठगी हो जायेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरोपी वैभव पंड्या, हार्दिक और क्रुणाल का सौतेला भाई है। 2021 में पंड्या ब्रदर्स के साथ मिलकर आरोपी वैभव ने पॉलिमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी, इसी कंपनी में वैभव ने 20 फीसदी अपनी हिस्सेदारी रखी थी, दोनों भाईयों के हिस्से में 40-40 प्रतिशत थी।
हिस्सेदारी के मुताबिक इस कंपनी में होने वाला मुनाफ तीनों में हिस्सेदारी के हिसाब से बंटता था, वैभव ने बड़ा खेल करते हुए कंपनी के मुनाफे का पैसा हार्दिक और क्रुणाल को देने के बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें लाभ की रकम को ट्रांसफर कर दिया।
उसकी इस हरकत की वजह से पंड्या बंधुओं को 4.3 करोड़ रुपए का चूना लग गया है। उनकी शिकायत के आधार पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने वैभव पंड्या को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी वैभव को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव ने बगैर किसी सूचना के उसी क्षेत्र में एक और फर्म बनाकर दोनों भाईयों को आर्थिक चोट पहुंचाई है। इस तरह उन्होंने बिजनेस के समझौते का उल्लंघन किया। वैभव से इस वक्त कड़ी पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।