बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : हार के साथ सिंधु और प्रणय बाहर
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में तीसरे दिन ही भारतीय चुनौती धराशायी हो गई। बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन के साथ देश के दिग्गज शटलर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गए। गुरुवार को तीन वर्गों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती देने उतरे, हार के साथ बाहर हो गए।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एच एस प्रणय को हार मिली। सिंधु ने एक घंटे और नौ मिनट तक कड़ी चुनौती पेश की, पहला गेम जीतने के बावजूद छठी वरीयता प्राप्त चीन की हान युए से 18-21, 21-13, 17-21 से हराया। यह सिंधु की युए के खिलाफ पहली हार थी। इससे पहले वह युए को पांच बार हरा चुकी थीं।
प्रणय को चीनी ताइपे के गैर वरीय लिन चुन यि से 43 मिनट में 18-21, 11-21 से हारे। महिला युगल में तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की युगल जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में जापान की नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की तीसरी वरीय जोड़ी से 17-21, 12-21 से हराया।