Trending
Delhi में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।