Trending
मोंटे कार्लो मास्टर्स : लोरेंजो के खिलाफ जीत से जोकोविच अंतिम आठ में
नोवाक जोकोविच ने लोरेंजो मुसेत्ती से मिली पिछली हार का बदला चुकता करते हुए उन्हें हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच को पिछले साल तीसरे दौर में मुसेत्ती ने हराया था। उन्होंने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट तब्दील करके 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की। जोकोविच ने 2013 और 2015 में खिताब जीता है, उसके बाद से क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा सके।
दूसरी रैंकिंग वाले यानिक सिनेर ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका सामना होल्गर रूने से होगा जिसने ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया।
इससे पहले रूस के कारेन खाचानोव ने हमवतन दानिल मेदवेदेव को 6-3, 7-5 से हराया था। अब वह दो बार के विजेता स्टेफानोस सिटसिपास से खेलेंगे जिन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-5, 7-6 से हराया।