Trending

लखनऊ टॉस जीतकर पहले करेगा बल्लेबाजी, राहुल व डी कॉक ने की पारी की शुरुआत

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लखनऊ में खेले जा रहे तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

साभार : गूगल

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले लीग के 26वें मुकाबले में लखनऊ की पारी की शुरुआत करने वाले कप्तान केएल राहुल व क्विंटन डी कॉक उतरे और लखनऊ ने समाचार लिखे जाने तक एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे।

इय मैच के लिए दिल्ली टीम में कुलदीप यादव व मुकेश कुमार को फिर जगह मिली है तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव की जगह अरशद खान को अंतिम 11 में जगह दी है।

आईपीएल के नए स्पीड स्टार मयंक यादव पिछले मैच में एक ओवर ही फेंक सके थे और जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और नवीन-उल-हक।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर व कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।