Trending

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की आस

आईपीएल के 30वें मुकाबले में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

बेंगलुरु का यह 7वां मैच रहेगा। टीम 6 मैच में से 1 जीत के बाद 2 अंक लेकर तालिका में 10वें नंबर पर है। हैदराबाद का छठा मैच होगा। टीम 5 में से 3 जीत के बाद 6 अंक लेकर चौथे नंबर पर है।

साभार : गूगल

आईपीएल में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कुल 23 मैच खेले गए। 10 में आरसीबी और 12 में हैदराबाद को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए। 5 में बेंगलुरु और दो में हैदराबाद को जीत मिली। यहीं पर एक मैच बेनतीजा रहा था।

आरसीबी का खराब फॉर्म जारी है। टीम 6 में से अब तक 5 मुकाबले हार गई है। बेंगलुरु को पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली। दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स को हराया।

उसके बाद टीम लगातार चार मैच हारी। टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 विकेट, लखनऊ सुपरजायंट्स ने 28 रन, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट और मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हराया।

टीम के टॉप रन स्कोरर स्टार बैटर विराट कोहली हैं। वह इस सीजन लीग के भी टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं। बॉलिंग में यश दयाल टॉप पर हैं। उन्होंने 5 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद अपने 5 में से 3 मैच जीत गई है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 रन से हराया। टीम ने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया। तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से मात दी। टीम ने चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को और पांचवें मैच में पंजाब किंग्स को हराया।

टीम के लिए हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उनके नाम 186 रन हैं। कप्तान पैट कमिंस टॉप विकेट टेकर हैं, उनके नाम 6 विकेट हैं।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती। यहां अब तक आईपीएल के 91 मैच खेले गए। 38 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

बेंगलुरु का मौसम काफी गर्म होने लगा है। सोमवार को बेंगलुरु में बारिश होने संभावना नहीं है। मैच वाले दिन यहां अधिकतर बादल छाए रहेंगे और बहुत गर्मी रहेगी। टेम्परेचर 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल/ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजय कुमार वैशाख, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर्स : सौरव चौहान

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितिश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर : जयदेव उनादकट