Trending

बार्सीलोना ओपन के फाइनल में पहुंचे कैस्पर रूड

कैस्पर रूड ने बार्सीलोना ओपन में थॉमस मार्टिन ई को सीधे सेट में हराकर साल के अपने चौथे फाइनल में जगह बनाई। छठी रैंकिंग के नार्वे के इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में 7-6 (6), 6-4 से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

खिताब के लिए उनकी टक्कर स्टेफानोस सिटसिपास और डुसान लाजोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। रूड ने क्वार्टरफाइनल में मात्तेओ अर्नाल्डी को 6-4, 6-3 से हराकर 27वीं जीत हासिल की।

सिटसिपास ने फाकुंडो डियाज को 4-6, 6-3, 7-6 से हराया। कार्लोस अल्काराज टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं, दूसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव दूसरे दौर में हार गए।