आरसीबी की ख़राब फॉर्म जारी, केकेआर से टक्कर आज
आईपीएल में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) होगा। दिन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।
कोलकाता का यह 7वां मैच होगा। टीम 6 मैच में से 4 जीत के बाद 8 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु का यह 8वां मैच होगा। टीम 7 मैच में से 1 जीत के बाद 2 अंक के साथ 10वें नंबर पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 33 मैच खेले गए। 19 में कोलकाता और 14 में बेंगलुरु को जीत मिली। कोलकाता ने बेंगलुरु के खिलाफ 54% मुकाबले जीते हैं।

कोलकाता के होम ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए है। 7 मैचों में केकेआर और 4 में आरसीबी को जीत मिली। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछला मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें कोलकाता ने घरेलू टीम को 7 विकेट से हराया था।
कोलकाता की शुरुआत काफी अच्छी रही। टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते। केकेआर ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन, दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट और तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया।
टीम को पहली हार उसके चौथे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से मिली। पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चार मैचों में फॉर्म में नहीं दिखे। टीम के टॉप रन स्कोरर सुनील नरेन हैं। बॉलिंग में वैभव अरोड़ा टॉप पर हैं।
आरसीबी का ख़राब फॉर्म जारी है। टीम 7 में से 1 मैच जीत सकी है। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार मिली। टीम ने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को हराया। पिछले 5 मैचों लगातार हार मिली।
आरसीबी में सिर्फ विराट कोहली ही हैं जो बड़े रन बना रहे हैं और बड़ी पारियां खेल रहे हैं। वे टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। बॉलिंग लाइनअप को लय खोजने की जरूरत है, यश दयाल 6 पारियों में 5 विकेट के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में 89 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 36 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 53 मैच जीते हैं।
इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/4 है, जो चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले साल कोलकाता के खिलाफ बनाया था। 21 अप्रैल को कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहेगा। इस दिन यहां का तापमान 41 से 29 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा
इम्पैक्ट प्लेयर : वैभव अरोड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, सौरव चौहान, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजय कुमार वैशाख, यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन
इम्पैक्ट प्लेयर : कर्ण शर्मा