टी-20 क्रिकेट में रिजवान ने तोड़ा कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे टी-20 में 45 रनों की नाबाद पारी खेल इतिहास रचा।
इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के दो सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड धवस्त किया। मोहम्मद रिजवान ने अपनी इस पारी के दम पर टी-20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए और वह इस मुकाम तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रिजवान ने यह उपलब्धि 79 पारियों में हासिल की, विराट कोहली और बाबर आजम ने अपने करियर में 3000 टी-20 रन का आंकड़ा 81-81 पारियों में हासिल किया था।
मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली और बाबर आजम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच इस लिस्ट में चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3000 टी-20 रन का आंकड़ा 100 से कम पारियों में हासिल किया था। फिंच को इस उपलब्धि को हासिल करने में 98वें पारियां लगी थी।
सबसे तेज 3000 टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी-
मोहम्मद रिजवान- 79
विराट कोहली- 81
बाबर आजम- 81
एरॉन फिंच- 98
मार्टिन गप्टिल- 101
डेविड वॉर्नर- 102
रोहित शर्मा- 108
पॉल स्टर्लिंग- 113
मोहम्मद रिजवान टी-20 क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम, मार्टिन गप्टिल, पॉल स्टर्लिंग, एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर कर चुके हैं।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
विराट कोहली- 4037
रोहित शर्मा- 3974
बाबर आजम- 3712
मार्टिन गप्टिल- 3531
पॉल स्टर्लिंग- 3491
एरॉन फिंच- 3120
डेविड वॉर्नर- 3099
मोहम्मद रिजवान- 3026
पाकिस्तान ने पहला टी-20 बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम पाकिस्तान के बॉलिंग धारदार बॉलिंग अटैक के आगे घूटने टेकते दिखी।
न्यूजीलैंड पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर सका और टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। मेहमान टीम के मात्र तीन ही बल्लेबाज इस दौरान दहाई का आंकड़ा छू पाए।
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 13 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। इस स्कोर का पीछा मेजबान टीम ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर किया। शाहीन अफरीदी को उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।