चार भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में इंट्री से पदकों पर लगाई मुहर
भारतीय युवा मुक्केबाज आर्यन, यशवर्धन सिंह, प्रियांशु और साहिल ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने लिए पदक सुनिश्चित कर लिया।
आर्यन ने 51 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के जुराव शकरबॉय के खिलाफ 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से जीत के साथ भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। उनकी जीत के बाद यशवर्धन (63.5 किग्रा) ने जीत दर्ज की, जिन्होंने ईरान के मिरहमादी बाबाहेदरी पर 4-1 से जीत दर्ज की।

प्रियांशु (71 किग्रा) और साहिल (80 किग्रा) को अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और उन्होंने क्रमश: चीनी ताइपे के वू यू एन और तुर्कमेनिस्तान के यकलीमोव अब्दिरहमा के खिलाफ रेफरी स्टॉप द कॉन्टेस्ट (आरएससी) के फैसले के साथ मुकाबला जीता।
जतिन ने 57 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के ए नोदिरबेक के खिलाफ 1-4 से हार के साथ समाप्त किया। यूथ सेमीफाइनल शुक्रवार को होगा।
आर्यन (92 किग्रा), निशा (52 किग्रा), आकांशा फलसवाल (70 किग्रा) और रुद्रिका (75 किग्रा) अपने-अपने युवा क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आज उतरेंगे। मंगलवार देर रात जुगनू (86 किग्रा), तम्मना (50 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) ने जीत दर्ज करके अंडर-22 सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कल आठ अंडर-22 मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए रिंग में उतरेंगे, एम जदुमणि सिंह (51 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), निखिल (57 किग्रा), अजय कुमार (63.5 किग्रा), अंकुश (71 किग्रा) और ध्रुव सिंह।
पुरुष वर्ग में (80 किग्रा), महिला वर्ग में गुड्डी (48 किग्रा) और पूनम (57 किग्रा) अपनी चुनौती रखेंगी। यूथ और अंडर-22 वर्ग का फाइनल क्रमशः 6 और 7 मई को होगा।