Trending
मैड्रिड ओपन : मेडिसन कीस की हार, फाइनल में पहुंची इगा स्वियातेक
इगा स्वियातेक ने मेडिसन कीस को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बना ली, जहां उनका सामना एरिना सबालेंका से होगा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने कीस को 6-1, 6-3 से हराया। अब वह सबालेंका से खेलेंगी जिन्होंने चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना को 1-6, 7-5, 7-6 से हराया है।
पुरूष वर्ग में दानिल मेदवेदेव 31वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका से पहला सेट 4-6 से हारने के बाद क्वार्टर फाइनल मैच से रिटायर हो गए। उन्हें दाहिने पैर में चोट लगी थी और उपचार लेना पड़ा। लेहेका का सामना 35वीं रैंकिंग वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा।