Trending

नाडा ने गिराई बजरंग पुनिया पर निलंबन की गाज, जाने पूरा मामला

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया को बड़ा झटका दिया है। दरअसल उनको राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ऐसे में उनका ओलंपिक करियर खतरे में पड़ गया है और पेरिस ओलंपिक की दावेदारी कमजोर पड़ गई है।

साभार : गूगल

नाडा के इस कदम से बजरंग के ओलंपिक की दावेदारी पर खतरा पैदा हो गया है। नाडा ने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के दौरान पूनिया को डोप टेस्ट के लिए सैंपल देने को कहा था, जिसमें बजरंग विफल रहे थे।

इस पूरे मामले पर बजरंग पुनिया का कुछ और ही कहना है। उनके अनुसार एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्सपायर होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने सोनीपत में हुए ट्रायल के दौरान सैंपल देने से मना किया था। ऐसे में देखना होगा कि बजरंग पूनिया अगला कदम क्या उठाते हैं।