Trending

आईपीएल : गिल-साई का शतक, मोहित की गेंदबाजी, गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से हराया

आईपीएल के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन के शतक और मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराया।

@BCCI

इस जीत के साथ गुजरात ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में गुजरात ने साई की जगह इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में संदीप वारियर और चेन्नई ने तुषार देशपांडे की जगह अजिंक्य रहाणे को खिलाया।

इस मैच में गुजरात के कप्तान गिल ने फील्डिंग नहीं कि क्योंकि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उनकी जगह कप्तान राहुल तेवतिया करते हुए नजर आये थे।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 104 रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए।

@BCCI

गिल का शतक आईपीएल के इतिहास का 100वां शतक है। साई सुदर्शन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

गिल और साई ने पहले विकेट के लिए 210 (104) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। चेन्नई से 2 विकेट तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना पायी। चेन्नई से सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

मोईन अली ने 36 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एमएस धोनी 11 गेंद में एक चौके और 3 छक्के से 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

मिचेल और मोईन ने 109 (57) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। शिवम दुबे ने 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के से 21 रन बनाये। गुजरात से सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहित शर्मा ने लिए। राशिद खान के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट संदीप और उमेश यादव को मिला।