Trending

राजस्थान के खिलाफ प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखेगी चाहेगी सीएसके

आईपीएल में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

साभार : गूगल

चेन्नई का सीजन में आज यह 13वां मैच रहेगा। टीम को 12 में से 6 मैच में जीत और 6 में हार मिली। टीम अंक तालिका में चौथे पर है।

राजस्थान का यह 12वां मैच रहेगा, टीम 11 में से 8 मैच में जीत और 3 में हार के बाद 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। आज का मैच जीतकर सीएसके अपनी प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखेगी। राजस्थान जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल में 28 मुकाबले खेले गए हैं। 15 चेन्नई ने जीते, 13 में राजस्थान को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए, 6 में सीएसके और महज 2 में राजस्थान को जीत मिली।

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैच में 541 रन बनाए हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे शानदार फॉर्म में हैं। तुषार देशपांडे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

राजस्थान से कप्तान संजू सैमसन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 471 रन बनाए हैं। इनमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम से सबसे ज्यादा 14 विकेट झटके हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। यहां अब तक 82 आईपीएल मैच खेले गए। 48 मैच पहले बैटिंग करने वाली और 34 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो होम टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

12 मई को चेन्नई का मौसम सही नहीं रहेगा। इस दिन यहां एक या दो स्थानों पर सुबह तूफान आने की संभावना है। पूरे दिन धूप और कुछ बादलों के साथ उमस रहेगी। बारिश की 40% आशंका है। तापमान 36 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर : अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर : जोस बटलर