Trending

हार्दिक पंड्या को लेकर पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का बड़ा बयान

आईपीएल का चर्चित और विवादित विषय रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी से हटाया जाना रहा है. फ्रेंचाइजी ने उस रोहित को हटा दिया जिन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया था और उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था.

साभार : गूगल

भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने हार्दिक को रिटेन किए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि स्टार ऑलराउंडर ने इस सीजन कप्तानी में कई गलतियां की हैं और इसको लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आलोचना की है. एक क्रिकेट साइट से बातचीत के दौरान तिवारी ने हार्दिक को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने गुजरात के लिए अच्छा काम किया है और टाइटल भी जिताया है, पांड्या को बतौर खिलाड़ी और कप्तान भी स्वीकार नहीं किया गया है और उनका इस तरह से स्वागत नहीं हुआ है.

मेरे लिए मुंबई के पास कप्तानी के लिए दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव हैं. र इस समय देखें तो सूर्या आगे हैं. मैं किसी भी कीमत पर हार्दिक को रिटेन नहीं करना चाहूंगा.

मुंबई के कप्तान की इस सीजन में प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही निराश किया है. कप्तानी में कई सारी गलतियां की हैं, जिसकी वजह से मुंबई आज टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी है.

30 वर्षीय ने इस सीजन 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.80 की खराब औसत और 147.76 की स्ट्राइक रेट से मात्र 198 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक नहीं लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा है. इसके अलावा गेंदबाजी में भी 11 विकेट अपने नाम किए हैं, हार्दिक ने 10.59 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं.