Trending
चोट के चलते स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुए रमित टंडन
मिस्र के काहिरा में स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप में भारत के रमित टंडन को दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद अल शोरबागी के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में चोटिल होने के चलते रिटायर होना पड़ा।
रमित टंडन ने पहले गेम में पूर्व विश्व चैंपियन मोहम्मद अलशोरबागी को कड़ी टक्कर दी और 11-8 से गेम हारे। इसी दौरान उन्हें पिंडली में चोट लग गई। इसके बावजूद वह दूसरा गेम खेलने उतरे, दर्द बढ़ने पर बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा। उस समय वह 3-4 से पीछे थे।

पूर्व विश्व नंबर 1 मिस्री-इंग्लिश खिलाड़ी के साथ टंडन का पहला मुकाबला था। टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश पाने वाले भारतीय ने पहले दौर में विश्व नंबर 57, अमेरिका के फ़राज खान पर 11-1, 11-3, 11-3 से जीत दर्ज की थी।