आईपीएल : दिल्ली की जीत में अभिषेक, स्टब्स और ईशांत का कमाल
आईपीएल के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल और ईशांत शर्मा के शानदार प्रदर्शनों से लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया।
दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गया। पहली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। दिल्ली के सभी लीग मैच खत्म हो गए है। उन्होंने 14 लीग मैचों में से 7 जीते है और 7 हारे है।

दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस मैच में लखनऊ ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मोहसिन खान की जगह आयुष बदोनी को और दिल्ली ने पोरेल की जगह ईशांत को खिलाया।
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाया।
टीम से सबसे ज्यादा 58 रन पोरेल ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
शाई होप ने 38 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़ दिए। अभिषेक और शाई ने दूसरे विकेट के लिए 92 (49) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई।

कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 23 गेंद में 5 चौको से 33 रन निकले। स्टब्स और कप्तान पंत ने चौथे विकेट के लिए 47 (31) रन जोड़े। नवीन उल हक ने लखनऊ से सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। अरशद खान और रवि बिश्नोई एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
लखनऊ लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। लखनऊ से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन के बल्ले से। उन्होंने 27 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन ने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।
अरशद ने 33 गेंद में 3 चौको और 5 छक्कों से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अरशद ने ये अर्धशतक 8वें नंबर पर आकर बनाया। क्रुणाल पांड्या ने 18 गेंद में 2 चौको से 18 रन बनाये। अरशद और क्रुणाल ने सातवें विकेट के लिए 33(21) रन जोड़े।

दिल्ली से सबसे ज्यादा 3 विकेट ईशांत शर्मा ने हासिल किये। एक-एक विकेट अक्षर पटेल, खलील अहमद, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और स्टब्स को मिला।