राष्ट्रीय युगल स्क्वैश चैंपियनशिप : जोशना, अभय वेलावन ने जीते गोल्ड
जोशना चिनप्पा, अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय युगल स्क्वैश चैंपियनशिप में अपने वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

यह टूर्नामेंट 17 साल बाद शुरू की गयी है। राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अभय ने वेलावन के साथ मिलकर राहुल बैठा और सूरज चंद को 2-0 (11-4, 11-8) से हराया।
जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिश्रित युगल वर्ग का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। अभय और जोशना ने हरिंदर पाल सिंह संधू और रथिका सीलन की जोड़ी को 2-1 (10-11, 11-2, 11-9 से हराया।
पूजा आरती और रथिका ने जैनेट विधि और निरूपमा दुबे की चुनौती से 2-1 से पार पाते हुए महिला युगल स्वर्ण पदक जीता। इस टूर्नामेंट के विजेता मलेशिया के जोहोर में चार से छह जुलाई तक होने वाली एशियाई स्क्वैश युगल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।