Trending

ला लीगा: बार्सिलोना ने दूसरे पायदान पर पकड़ की मजबूत

एफसी बार्सिलोना ने मिडफील्डर फर्मिन लोपेज के दो गोल से अल्मेरिया को 2-0 से हराया और ला लीगा तालिका में दूसरे स्थान पर स्थिति और मजबूत कर ली।

बार्सिलोना को विलारियल के खिलाफ गिरोना की हार का फायदा मिला और उसने दो मैच शेष रहते हुए तीसरे स्थान पर गिरोना पर चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली। बार्सिलोना के 79 और गिरोना के 75 अंक हैं।

बार्सिलोना ने तेज शुरुआत की और 14वें मिनट में युवा डिफेंडर हेक्टर फ़ॉन्ट से मिले क्रॉस पर लोपेज ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

फ़ॉन्ट दूसरे गोल में भी थे, 67वें मिनट में उन्होंने गेंद सेर्गी रॉबर्टो को दी, जिन्होंने लोपेज़ को क्रॉस दिया और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में डालकर टीम की 2-0 से जीत पक्की कर दी।

रियल सोसिदाद और बेटिस छठे स्थान और अगले सीज़न के यूरोपा लीग के लिए क्वालीफिकेशन के लिए रविवार को आमने-सामने होंगे। रियल सोसिदाद की वेलेंसिया के खिलाफ 1-0 की जीत ने उन्हें छठे स्थान पर वापस ला दिया है, जो कि बेटिस से एक अंक ऊपर है।

सप्ताह के कुछ प्रमुख मैचों में रियल मैड्रिड ने अलावेस को 5-0 से हराया, गिरोना, विलारियल से 1-0 से हार गया और एटलेटिको मैड्रिड ने गेटाफे पर 3-0 से जीत दर्ज की।