Trending

जीत के साथ सफ़र खत्म करने पर मुंबई और लखनऊ की निगाह

मुंबई इंडियंस आईपीएल के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की मेजबानी करेगी। मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लखनऊ की उम्मीदें न के बराबर हैं।

साभार : गूगल

मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे है, लखनऊ 13 मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। यह मुकाबला मुंबई के लिए सम्मान की लड़ाई है, वह पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

लखनऊ के लिए थोड़ी उम्मीद बाकी है, जिसमें उसे आखिरी मैच में जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई और लखनऊ के बीच पांच मैच खेले गए हैं। इनमें से चार में लखनऊ और एक में मुंबई को जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ : केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान

मुंबई : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, नमर धीर, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला, नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह