Trending

टी-20 वर्ल्ड कप : 27 मई से 1 जून तक वार्म-अप मैच, भारत का मैच 1 जून को

आईसीसी ने 16 मई को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस मेगा टूर्नामेंट में खेलने वाली 20 में से 17 टीमों को वॉर्म-अप मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलेगी।

साभार : गूगल

जिन तीन टीमों को टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिला है उनमें पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी हैं। भारत को एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलने का मौका बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगा। इंडिया बनाम बांग्लादेश वॉर्म-अप मैच 1 जून को होगा।

16 अभ्यास मैचों की मेजबानी करने वाले स्थानों में टेक्सास में ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, क्वींस पार्क ओवल और त्रिनिदाद और टोबैगो में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप शेड्यूल

27 मई
कनाडा बनाम नेपाल
ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी
नामीबिया बनाम युगांडा

28 मई
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड
बांग्लादेश बनाम यूएसए
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया

29 मई
दक्षिण अफ़्रीका इंट्रा-स्क्वाड
अफगानिस्तान बनाम ओमान

30 मई
नेपाल बनाम यूएसए
स्कॉटलैंड बनाम युगांडा
नीदरलैंड बनाम कनाडा
नामीबिया बनाम पापुआ न्यू गिनी
वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

31 मई
आयरलैंड बनाम श्रीलंका
स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान

1 जून

बांग्लादेश बनाम भारत