Trending
2027 में ब्राज़ील करेगा फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी
ब्राजील में 2027 महिला फुटबॉल विश्व कप होगा। फीफा के पूर्णकालिक सदस्यों ने बेल्जियम, नीदरलैंड्स और जर्मनी के संयुक्त प्रस्ताव पर दक्षिण अमेरिकी देश को तरजीह दी है।

फीफा कांग्रेस ने ब्राजील के पक्ष में 119 वोट दिए, संयुक्त यूरोपीय बोली को 78 वोट मिले। अमेरिका और मैक्सिको ने संयुक्त प्रस्ताव पिछले महीने, दक्षिण अफ्रीका ने नवंबर में अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। पहली बार महिला फुटबॉल विश्व कप दक्षिण अमेरिका में होगा। टूर्नामेंट पहली बार 1991 में हुआ था।