आईपीएल : प्लेऑफ में आरसीबी की एंट्री, हार के साथ सीएसके का सफर खत्म
आईपीएल के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। कोलकाता, राजस्थान, सनराइजर्स हैदराबाद के बाद बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गयी।

बेंगलुरु ने 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाया। टीम से सबसे ज्यादा 54 रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
विराट कोहली ने 47 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। फाफ और विराट ने पहले विकेट के लिए 78 (58) रन की साझेदारी निभाई।
रजत पाटीदार ने 41 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। कैमरून ग्रीन ने 38 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़ दिए।
रजत और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 78 (58) रन जोड़े। शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे के खाते में गए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन ही बना पायी। रचिन रवींद्र ने 37 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंद में 3 चौके और एक छक्के से 33 रन की पारी खेली। रचिन और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 66 (41) रन की साझेदारी की।
रविंद्र जडेजा ने 22 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों से 42 रन की पारी खेली। धोनी ने 13 गेंद में 3 चौके और एक छक्के से 25 रन बनाये। बेंगलुरु से सबसे ज्यादा रन यश दयाल ने लिए। मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, लॉकी फर्ग्यूसन और कैमरून ग्रीन को एक-एक विकेट मिला।