Trending

इंटर मिलान ने अपने नाम की सीरी ए ट्रॉफी

लाजियो के खिलाफ मैच के दौरान इंटर मिलान के फैंस की सांसें लगभग रुक गई थीं, डेंज़ल डमफ्रिज के गोल ने इंटर मिलान को हार से बचा लिया। इसके बाद इंटर ने लाजियो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद सीरी ए ट्रॉफी अपने नाम की।

साभार : गूगल

इस मुकाबले में मार्कस थुरम ने शुरुआती मिनटों में एक सुनहरा मौका गंवा दिया, जब लाजियो के गोलकीपर इवान प्रोवेडेल ने उनके शॉट का शानदार बचाव किया। कई ऐसे मौके आए जब दोनों टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन किया गया।

32वें मिनट में दाइची कामदा के गोल से लाजियो ने बढ़त बना ली। इंटर मिलान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी, इंटर ने 87वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर किया। इंटर के लिए यह गोल डेंज़ल डमफ्रिज़ ने किया। एक राउंड शेष रहते इंटर ने 93 अंक अर्जित कर लिए हैं, लाजियो ने सातवां स्थान हासिल किया।