Trending

रोहित से जुड़ी बातचीत के ऑडियो का प्रसारण करने से स्टार स्पोर्ट्स का इनकार

आईपीएल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित से जुड़ी निजी बातचीत के ऑडियो का प्रसारण करने से मना किया। भारतीय कप्तान ने चैनल पर रिकॉर्डिंग रोकने के आग्रह के बावजूद उनकी निजता के ‘उल्लंघन का आरोप लगाया है।

साभार : गूगल

कोलकाता ने रोहित और सहायक कोच अभिषेक नायर से जुड़ा वीडियो साझा किया है जिसमें भारतीय कप्तान को कथित तौर पर मुंबई में भविष्य पर विचार करते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो 11 मई को वायरल हुआ था। केकेआर ने इस वीडियो को हटा दिया। रोहित को 16 मई को लखनऊ के खिलाफ मुंबई के मैच से पहले धवल कुलकर्णी से बात करते देखा जा सकता है।

चैनल ने कहा, वानखेड़े स्टेडियम में 16 मई को ट्रेनिंग सत्र के दौरान ली गई इस क्लिप में, जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के पास आधिकारिक मंजूरी थी, सीनियर खिलाड़ी को मैदान पर दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया।

इस बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड प्रसारित नहीं हुआ। क्लिप में सीनियर खिलाड़ी को बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड नहीं करने का अनुरोध करते दिखाया गया था जिसे स्टार स्पोर्ट्स के मैच से पूर्व की तैयारियों के सीधे प्रसारण में दिखाया गया। इसकी कोई संपादकीय प्रासंगिकता नहीं थी।

चैनल ने कहा कि वह खिलाड़ियों की निजता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। चैनल ने कहा, प्रशंसकों को जोड़ने, खेल और तैयारियों के लम्हों के दौरान खिलाड़ियों की निजता का सम्मान करना इस नीति के मूल में है जिसके लिए प्रसारक प्रतिबद्ध है।