Trending

आईपीएल क्वालीफायर 1 : केकेआर फाइनल में, हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

आईपीएल क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कोलकाता ने 26 मई को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

@AFP/Getty Images

हैदराबाद के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। 22 मई को आरसीबी और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर में जो टीम जीतेगी वो 24 मई को होने वाले क्वालीफायर 2 में हैदराबाद से भिड़ेगी। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो फाइनल में कोलकाता के खिलाफ खेलेगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद 19.3 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गयी। हैदराबाद से सबसे ज्यादा 55 रन राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया।

@Associated Press

हेनरिक क्लासेन ने 32 रन की पारी खेली। क्लासेन ने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल और क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 62(37) रन की साझेदारी की।

कप्तान पैट कमिंस ने 30 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने गेंद में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। कमिंस ने विजयकांत व्यासकांत के साथ 10वें विकेट के लिए 33(21) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में व्यासकांत ने 7(5) रन बनाये।

@AFP/Getty Images

अब्दुल समद ने 12 गेंद में छक्कों से 16 रन बनाये। मिचेल स्टार्क ने कोलकाता से सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट लेने में सफल रहे। हर्षित राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किये।

कोलकाता ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.4 ओवर में 2 विकेट पर 163 रन बनाकर जीत लिया। कोलकाता से सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों से नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वेंकटेश और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 97 (44) रन जोड़े।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों से 23 रन बनाये। सुनील नारायण ने 16 गेंद में 4 चौको से 21 रन बनाये। गुरबाज़ और नारायण ने पहले विकेट के लिए 44 (20) रन जोड़े। हैदराबाद से एक-एक विकेट पैट कमिंस और टी नटराजन को मिला।