Trending

तीरंदाजी विश्व कप दूसरा चरण : फाइनल में कंपाउंड महिला टीम, पुरुष नहीं जीत सके कांसा

दुनिया की नंबर एक भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम विश्व कप में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की ओर कदम बढाते हुए फाइनल में आ गई। दुनिया की नंबर एक पुरूष कंपाउंड टीम अपेक्षाओं पर खरी नही उतर सकी और दूसरे चरण में कांस्य पदक से चूक गई।

साभार : गूगल

महिला टीम की तिकड़ी ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी ने शंघाई में पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने दुनिया की चौथे नंबर की टीम अमेरिका को सेमीफाइनल में 233 . 229 से हराया। उनका सामना तुर्की से होगा। तुर्की ने दक्षिण कोरिया को 234 . 233 से हराया।

भारतीय पुरूष तिकड़ी प्रियांश, प्रथमेश फुगे और अभिषेक वर्मा शूटआउट में आस्ट्रेलिया से 133 . 133 (10 -10 *) से हार गए। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था, आस्ट्रेलिया ने सेंटर के करीब दो तीर अधिक लगाकर बाजी मारी।