Trending
शारजाह मास्टर्स : ईरान के बरदिया दानेश्वर चैंपियन, अर्जुन को सातवां स्थान
शीर्ष वरीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने शारजाह मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में ईरान के बरदिया दानेश्वर से ड्रा खेला जो विजेता रहे। अर्जुन शीर्ष 10 में शामिल रहे।

तालिका में शीर्ष पर चार खिलाड़ियों के बीच 6.5 अंक से टाई रहा, दानेश्वर ने सभी को पछाड़ते हुए पहला खिताब जीता। रूस के वोलोदार मुर्जिन दूसरे, अमेरिका के सैम शंकलैंड तीसरे और उज्बेकिस्तान के शम्सिद्दीन वाखिदोव चौथे स्थान पर रहे।
आठ खिलाड़ियों में टाई रहा और अर्जुन छह अंक लेकर शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय रहे। भारतीय खिलाड़ी ने चार जीत दर्ज की, चार ड्रा खेले और एक में उन्हें हार मिली।
जीएम अरविंद चिदम्बरम (5.5 अंक) अंतिम तीन दौर में आधा अंक ही जुटा सके जिससे वह हमवतन अभिमन्यु पुराणिक और पी इनियान के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर रहे।