Trending

टी20 विश्व कप : जेसन हाेल्डर चोटिल, इस खिलाड़ी की वेस्टइंडीज टीम में हुई इंट्री

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन करने जा रही वेस्टइंडीज टीम को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले झटका लगा है. वेस्टइंडीज ऑलराउंडर चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए.

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की जगह ओबेद मैकॉय को शामिल किया. होल्डर को काउंटी चैंपियनशिप खेलते समय लगी चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने होल्डर की चोटों के बारे बिना जानकारी दिए बताया कि इस खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए समय की जरूरत है. टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए सभी सहायता प्रदान करेगा.

विज्ञप्ति में मुख्य चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी डेसमंड हेन्स के हवाले से कहा गया, ‘‘जेसन हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी है. उनकी अनुपस्थिति मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महसूस की जाएगी. हम उम्मीद करते हैं कि जेसन जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘ जेसन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को खोना दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें ओबेद मैकॉय की क्षमताओं पर भरोसा है. ओबेद ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय कौशल और दमखम दिखाया है.

यह अवसर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा. सीडब्ल्यूआई ने दो जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों – काइल मेयर्स, फैबियन एलन, मैथ्यू फोर्ड, आंद्रे फ्लेचर और हेडन वॉल्श को नामित किया है.

वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड