Trending

फ्रेंच ओपन में हार के बाद एलाइज कॉर्नेट का संन्यास

फ्रांस की एलाइज कॉर्नेट ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हार के बाद टेनिस को अलविदा बोल दिया है. उनके नाम 69 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भाग लेने का रिकॉर्ड है. टूर्नामेंट में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी.

साभार : गूगल

फ्रेंच ओपन में कॉर्नेट को पहला मैच मंगलवार को झेंग क्विनवेन से हुआ. सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग क्विनवेन ने कॉर्नेट को 6-2, 6-1 से हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया. कोर्ट पर आयोजित समारोह में फ्रांसीसी टेनिस महासंघ के अध्यक्ष गाइल्स मोरेटन और टूर्नामेंट निदेशक एमेली मौरेस्मो ने भाग लिया.

उन्होंने कहा, ‘आपने मुझे अविश्वसनीय भावनाओं से ओतप्रोत किया है. यह विश्वास करना मुश्किल है कि, मैं आखिरी बार महसूस कर रही हूं.

कॉर्नेट के नाम पर 69 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलने का महिला रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से लेकर इस साल फ्रेंच ओपन तक प्रत्येक ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया. वह क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई.