नॉर्वे शतरंज: वैशाली के खिलाफ हम्पी की हार, प्रज्ञानानंदा भी हारे
नॉर्वे शतरंज के दूसरे राउंड में तीन क्लासिकल बाजियां बराबरी पर छूटीं, मैग्नस कार्लसन, अलीरेज़ा फ़िरोजा और डिंग लिरेन ने सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए आर्मागेडन बाजियों (सडन डैथ) को जीत कर डेढ़-डेढ़ अंक मिले।

भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा, जो विश्व विजेता डिंग लिरेन के खिलाफ आमने-सामने के मुकाबलों में 2-0 से आगे थे, नॉर्वे शतरंज के राउंड में पहला क्लासिकल ड्रा खेला, चीनी ग्रैंडमास्टर आर्मागेडन टाई ब्रेकर में विजयी रहे।
मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामूरा के बीच नजदीकी क्लासिकल मुकाबला ड्रा रहा, कार्लसन ने कौशल दिखाते हुए आर्मागेडन में जीत दर्ज की और अपनी बढ़त को तीन अंक पहुंचा दिया।
अलीरेजा फिरोजा और फाबियानो कारूआना का क्लासिकल गेम ड्रा रहा। फिरोजा ने स्पीड शतरंज में अपनी महारत दिखाते आर्मागेडन मुकाबला जीता और डेढ़ अंक हासिल किये।
महिला वर्ग में वैशाली ने हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। समय के दबाव में हम्पी की भयंकर भूल ने वैशाली को जीत का मौका दिया और उन्होंने भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी को हराया।
लेई तिंगजी और पिया क्रैम्लिंग के साथ-साथ जू वेनजुन और अन्ना मुज्यचुक के बीच अन्य दो क्लासिक मैच कड़े मुकाबले में ड्रा पर समाप्त हुए। वेनजुन और तिंगजी की चीनी जोड़ी ने अपने संबंधित आर्मागेडन मुकाबलों में जीत दर्ज की।