Trending
हांगकांग चैलेंज स्क्वाश के क्वार्टरफाइनल में रथिका की हार
भारत की रथिका सुथांथीरा हांगकांग पीएसए चैलेंज कप स्क्वाश प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त सेहवीत्रा कुमार से हार गईं।

रथिका ने पिछले सप्ताहांत इंदौर में एचसीएल स्क्वाश टूर में अपना पहला पेशेवर स्क्वाश एसोसिएशन टूर खिताब जीता था, अपने इस प्रदर्शन को वह यहां नहीं दोहरा पाई। इस भारतीय खिलाड़ी को अपने से अधिक रैंकिंग की मलेशियाई खिलाड़ी से 11-6, 11-8, 11-6 से हार मिली।