Trending

टी-20 वर्ल्ड कप : भारत का पहला मैच 5 जून को, जाने अन्य मैचों की डिटेल

आईपीएल के खत्म होने के बाद टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस को अगले कुछ दिन फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का आगाज एक जून से हो रहा है।

टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान टीम अमेरिका की भिड़ंत कनाडा के साथ है। भारतीय टीम पहला मुकाबला पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

साभार : गूगल

सवाल है भारतीय टीम के मैच किस समय शुरू हो गए है। इसको लेकर क्रिकेट फैंस काफी परेशान है, हम आपको पूरी डिटेल नीचे दे रहे हैं। भारतीय टीम के सभी मैचों का समय रात आठ बजे रखा गया है।

दरअसल न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले मैच वहां के समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। भारतीय समयानुसार देखें तो यह मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका की टीम है।

वैसे भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे थे और उनकी फॉर्म और फिटनेस भी ठीक है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी युवा है। विराट और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों के होने से टीम पूरी तरह से संतुलित लग रही है, फटाफटा क्रिकेट में कौन किसपर भर पड़ जाये ये किसी को पता नहीं होता है।

टीम इंडिया बनाम आयरलैंड (5 जून)
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (9 जून)
टीम इंडिया बनाम अमेरिका (12 जून)
टीम इंडिया बनाम कनाडा (15 जून)

IMAGE SOURCE : SOCIAL MEDIA

टी20 वर्ल्ड कप (भारतीय टीम)
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान