Trending

बोन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा चैंपियन

भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने यहां चीनी ताइपे की वांग पेई यु को दो गेम में हराकर बोन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ फ्यूचर सीरीज का हिस्सा है।

विश्व रैंकिंग पर 181वें स्थान पर काबिज तन्वी ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी पर 21-19 22-20 से जीत दर्ज की। तन्वी मलेशिया में सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियों में आयी थीं।

साभार : गूगल

भारत की श्रीनिधि नारायणन और राधिका शर्मा की महिला युगल जोड़ी को निराशा हाथ लगी। उन्हें एकतरफा मुकाबले में तुर्कीये की यास्मेन बेकटास और जेहरा अर्डम से 17-21 10-21 से हार मिली। पुरुष युगल में प्रकाश राज और गौस शेख की भारतीय जोड़ी को नीदरलैंड के नोआ हासे और डियोन वान विजलिक की जोड़ी ने 21-19 21-16 से हराया।

सिंगापुर ओपन : सेमीफाइनल में त्रिसा-गायत्री की हार

भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सिंगापुर ओपन में सफर शनिवार को हार के साथ खत्म हो गया। भारतीय जोड़ी को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान की नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी ने हराया।

त्रिसा और गायत्री की जोड़ी जापान की खिलाड़ियों के आगे नहीं टिक सकीं जिन्होंने 47 मिनट में 23-21, 21-11 से जीत दर्ज। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी की निगाहें शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर जीत की हैट्रिक बनाने पर लगी थीं, ऐसा नहीं हो सका।

जापान की जोड़ी ने इस तरह फरवरी में एशिया टीम चैंपियनशिप में त्रिसा और गायत्री से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया।