Trending

टी-20 वर्ल्ड कप : वार्मअप मैच में जीत से भारत ने परखी तैयारियां

वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी वार्मअप मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया।

@ICC/Getty Images

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब हुई। टीम के दो बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान नाजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तंजीद हसन ने 17 और लिट्टन दास छह रन बनाकर आउट हुए।

@ICC/Getty Images

शाकिब अल हसन (28) और महमूदुल्लाह (40) कुछ रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट झटके। बुमराह, सिराज, पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले भारत के लिए ऋषभ पंत के 53 और हार्दिक पांड्या की 40 रनों की पारी से 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए थे।