दूरदर्शन पर देखें टी-20 विश्व कप के भारत के मैचों सहित इन खेलों का टेलीकास्ट
प्रसार भारती ने ऐलान किया है कि वह डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर टी20 विश्व कप के भारत के मैचों, पेरिस ओलंपिक और विंबलडन का प्रसारण करेगा। प्रसार भारती सीईओ गौरव द्विवेदी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह ऐलान किया।

प्रसार भारती ने इस मौके पर टी20 विश्व कप के लिए विशेष गान ‘जज्बा’ लॉन्च किया। दूरदर्शन ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक और 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस पैरालंपिक का सीधा प्रसारण, स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण के प्रसारण की घोषणा की।
छह से 14 जुलाई तक भारत के जिम्बाब्वे दौरे का प्रसारण किया जाएगा। टी20 विश्व कप के बाद इस दौरे पर पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई के सात अगस्त तक श्रीलका में भारत की सीमित ओवरों की श्रृंखला का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।
दूरदर्शन फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल का प्रसारण करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रसार भारती अपने खेल चैनल पर विभिन्न खेल लीग और प्रतियोगिताओं को दिखाने के लिए विभिन्न खेल संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप में दो से 29 जून तक 55 मैच खेले जायेंगे ।इसमें पहली बार 20 टीमें खेल रही हैं।