Trending

एडीडीपी ने बजरंग से हटाया अस्थाई निलंबन

राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी की अनुशासन पैनल ने पहलवान बजरंग पूनिया को नाडा द्वारा आरोप का नोटिस नहीं दिए जाने तक उन पर लगा अस्थाई निलंबन हटा दिया है। पूनिया ने मार्च में चयन ट्रायल के बाद डोप टेस्ट के लिये नमूना देने से मना किया था।

साभार : गूगल

नाडा ने 23 अप्रैल को पूनिया पर 23 अप्रैल तक का प्रतिबंध लगा दिया था। युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने यही कार्रवाई की थी।बजरंग ने अपने वकील के मार्फत अस्थायी निलंबन को चुनौती दी थी। उन्होंने एडीडीपी को जवाब में दोहराया था कि उन्होंने नमूना देने से इनकार नहीं किया, वह जानना चाहते थे कि नाडा ने उनके इस सवाल का जवाब क्यो नहीं दिया कि दिसंबर 2023 में उनके नमूने लेने के लिये ‘एक्सपायर्ड किट’ क्यो भेजी गई थी।

एडीडीपी ने आदेश में कहा ,‘‘सुनवाई पैनल की राय है कि इस स्तर पर जब एथलीट को आरोप का नोटिस जारी किया जाना बाकी है और नमूना देने से इनकार करने के लिए एथलीट द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण/औचित्य के गुण-दोष पर विचार किए बिना और नाडा की ओर से पेश वकील की दलील का जवाब दिये बिना, एथलीट का अस्थायी निलंबन तब तक के लिए रद्द किया जाता है जब तक कि नाडा एथलीट को डोपिंग निरोधक नियम, 2021 के उल्लंघन के लिए औपचारिक रूप से आरोप लगाने का नोटिस जारी करने का फैसला नहीं करता।